कोयला व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर झरिया भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने झारखंड मुख्य सचिव को लिखा पत्र

कोयला व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर झरिया भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने झारखंड मुख्य सचिव को लिखा पत्र

झरिया(JHARIA): कोयला व्यापारियों को असामाजिक तत्वों द्वारा भयादोहन करने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने झारखंड के मुख्य सचिव अलका तिवारी को लिखा पत्र। बताते चलें कि झरिया के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रागिनी सिंह से मिलकर कोयला व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।जिसके आलोक में विधायक ने मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कोयलांचल में कोयला कारोबारियों एवं डी ०ओ० धारकों को व्यापारिक गतिविधियों में असामाजिक तत्वों द्वारा लागतार भयादोहन करने के का काम किया जा रहा है…

राज्य के धनबाद जिलान्तर्गत बीसीसीएल सहित अन्य कम्पनियों के माध्यम से विधि-सम्मत कोमला व्यापारियों से कोषला के उचित उठाव के लिए वैधानिक विधि से डीओ के माध्यम से कोयला का व्यापार किया जाता है। जिनके पास कोयला उठाव हेतू डी०ओ० रहती है, जिसके तहत कोयला विभिन्न कोल वाशरियों से उठाव किया जाता है, परन्तु स्थानीय स्तर पर असामाजिक तत्वों द्वारा उन वैधानिक डी०ओ० प्राप्त कोयला कारोबारियों पर भयादोहन की जा रहा है, जिससे उन कोल व्यवसायियों को कठिनाईयों एवं अन्य आकस्मिक घटना की संभावना बनी रहती है..

विधायक सिंह ने लिखा है कि संलग्न आवेदन के अवलोकनोपरान्त तथ्यों से आप जानकारी प्राप्त कर सकती है। जैसा कि विभिन्न कोल व्यवसायियों ने अपने आवेदन में यह जानकारी प्रेषित की है कि उन्हें अपने वैधानिक डी०ओ० प्राप्त होने के बावजूद कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा उनपर भयादोहन कर कोयला नहीं उठाने दे रहें है, इसकी पूरी जवाबदेही स्थानीय पुलिस प्रबंधन की भी होती है।ज्ञातव्य हो कि पूर्व में वैधानिक प्रपत्र डी ओ प्रपत्र व्यापारियों को अनेकों बार कोयला नहीं उठाने व उनके व्याधार पर रोक लगाने हेतु भयादोहन व अप्रत्याशित घटनाएँ हो चुकी है..

झरिया एवं राज्य के कोल व्यवमारियों का गंभीर विषय है। उन व्यवसायियों के हित में आग्रह होगा कि किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटनाएँ से पूर्व उक्त तथ्यों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए यथाशीघ्र न्यायोचित कार्रवाई करने के उपराना मुझे सूचित की जाए।जिसकी प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक सह महानिरीक्षक झारखंड राँची, पुलिस उप महानिरीक्षक, कोयला प्रक्षेत्र बोकारो, उपायुक्त धनबाद, वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद, महाप्रबंधक, लोदना बी०सी०सी०एल धनबाद को सूपनार्थ एवं यथोचित कार्रवाई हेतू दिया गया है..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *