रांची(RANCHI): केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को रांची आएंगे। वे गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक करेंगे। इसमें राज्य सरकार और कोल कंपनियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। कोयला कंपनियों की समस्याओं पर भी बातचीत करेंगे। राज्य सरकार बकाए के संबंध में अपने दावे के साथ जमीन संबंधी डिमांड भी रखेगी। केंद्र सरकार से कोयला रॉयल्टी मद में 1.36 लाख करोड़ रुपए बकाया वसूली को लेकर उठे विवाद के बाद यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कोयला मंत्री सीसीएल के प्रस्तावित 200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की भी नींव रखेंगे। गांधीनगर कॉलोनी के पीछे कर्मचारियों के लिए बनने वाले आवासों की आधारशिला भी रखेंगे….
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

