कोयला चोरी के खिलाफ BCCL और CISF का अभियान..एबीजी प्रबंधन ने अवैध मुहानों को भरा…बंगाली कोठी में अवैध सुरंगों को किया गया ध्वस्त…

कोयला चोरी के खिलाफ BCCL और CISF का अभियान..एबीजी प्रबंधन ने अवैध मुहानों को भरा…बंगाली कोठी में अवैध सुरंगों को किया गया ध्वस्त…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के बाघमारा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के धर्माबांध ओपी के बंगाली कोठी में अवैध सुरंग बनाकर कोयले की तस्करी के खिलाफ बीसीसीएल और CISF ने सख़्त कार्रवाई की है…

ताजा मामला सोमवार की है जब बीसीसीएल के गोविंदपुर एरिया के एबीजी प्रबंधन ने CISF के सहयोग से कोयला के अवैध खनन पर कार्रवाई की है…जेसीबी से जहां अवैध मुहानों की भराई कराई गई वहीं मौके से बीसीसीएल प्रबंधन ने तीन हाइवा पर लदे 50 टन अवैध कोयला जब्त किया है… टीम की इस कार्रवाई से अवैध धंधेबाजों में हड़कंप है.. बता दे की कुछ दिन पहले ही जंगलों की बीच घिरे संकीर्ण रास्ता होकर जाने वाले बंगाली कोठी के पास पोकलेन मशीन से अवैध खदान खुलकर खनन का काम किया जा रहा था इसकी जानकारी मिलने के बाद क्षत्रिय सीआईएसएफ की टीम ने शनिवार को ड्रोन कैमरे से निगहबानी की लेकिन वहां से उसे समय कोयले जप्त नहीं किया फिर उसके बाद सोमवार को परियोजना के पदाधिकारी के नेतृत्व में बंगाली कोठी में खोले गए अवैध मुहानों के खिलाफ कार्रवाई की गई

बंगाली कोठी में चल रही अवैध तस्करी को लेकर धर्माबाद 6 नंबर कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में पानी का भी संकट देखने को मिला है ..लोगों के अनुसार बंगाली कोठी में अवैध कोयले की ट्रांसपोर्टिंग के कारण धर्माबाद चानक के पास पानी का भी संकट उत्पन्न हो गया है..सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय सीआईएसएफ द्वारा इस अवैध कारोबार में संलिप्त सी गुप्ता समेत अन्य तस्करों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को तैयारी की जा रही है।खबर है कि स्थानीय तस्कर को लोकल थाने के साथ-साथ एक बड़े ताकतवर जनप्रतिनिधि का संरक्षण प्राप्त था।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *