कोयलांचल में दिखी मिनी डांडिया की झलक,महिलाए ने खूब खेली गरवा व डांडिया…

कोयलांचल में दिखी मिनी डांडिया की झलक,महिलाए ने खूब खेली गरवा व डांडिया…

धनबाद(NIRSA): कोयलांचल में दुर्गापूजा को लेकर लोगों में उत्साह है,सभी पूजा की तैयारी में जुटे हुए हैं,पूजा कमेटी पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं,नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है सभी अपने-अपने तरीके से मां की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

वहीं चिरकुंडा के टाउन हॉल में मिनी डांडिया की झलक देखी जा रही है।देशी यूनिक फैमिली रेस्टोरेंट एव प्रियू इवेंट द्वारा डांडिया गरबा का आयोजन किया गया,इस आयोजन में आस पास के सैकड़ों महिलाएं भक्ति गीतों की धुन पर डांडिया और मां दुर्गा की जयकारा लगाई।

कोलकाता के प्रसिद्ध गायिका उन्होंने गरबा भक्ति गीत गाए जिस पर सैकड़ों महिलाएं पूरी भक्ति भाव से उन गीतों पर झूमती रहीं और गरबा करती रहीं।
आयोजन कर्ता प्रियंका रानी ने कहा कि नवरात्र के मौके पर पहली बार इस क्षेत्र में दो दिवसीय डांडिया गरबा का आयोजन किया गया है सभी का भरपूर सहयोग मिला है।

नवरात्रि के दौरान डांडिया गरबा में शामिल हुईं महिलाओं ने बताया कि वे पारंपरिक परिधानों में आई हैं और गरबा और डांडिया के माध्यम से देवी मां की आराधना करती हैं,वे देवी मां से सभी के लिए मंगल की कामना करती हैं।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *