कोयलांचल धनबाद में भाजपाइयों ने स्व. अटल जी का धूमधाम से मनाया जन्मदिन .. पूर्व MP पीएन सिंह और झरिया MLA रागिनी सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि…

कोयलांचल धनबाद में भाजपाइयों ने स्व. अटल जी का  धूमधाम से मनाया जन्मदिन .. पूर्व MP पीएन सिंह और झरिया MLA रागिनी सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 25.12.2024 को भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के तत्वाधान में धनबाद जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सरवन राय की अध्यक्षता में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुंज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की , 100 विं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। सर्वप्रथम सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। उसके बाद मुख्य अतिथियों में धनबाद के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह झरिया विधायक रागिनी सिंह जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय प्रदेश कार्य समिति सदस्यों में चंद्रशेखर सिंह राजकुमार अग्रवाल सत्येंद्र कुमार रमेश राही संजीव अग्रवाल आदि ने द्वीप प्रज्वलीत किया। उसके बाद उपस्थित सभी भाजपा नेताओं ने श्रद्धा पूर्वक श्रधेय अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दे नम आंखों से उन्हें याद किया। आज के कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह कार्यक्रम के प्रभारी धनेश्वर महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री मानस प्रसून ने किया..

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धनबाद के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने अटल जी की जीवनी एवं देश हित में किए गए उनके योगदान एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी आधुनिक भारत के युगपुरुष थे हम सबों को उनकी जयंती मनाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है अटल जी का 6 वर्षों का कार्यकाल रहा और उन्होंने एक से बढ़कर एक पूरे देश में कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य किया परमाणु परीक्षण कर पूरे विश्व में भारत का लोहा मनवाया। पारा मिलिट्री सेना के शहीदों का शव सम्मान के साथ उनके परिवार तक पहुंचाने का कानून एवं व्यवस्था श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की ही देन है। हम आज उनके जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस मनाते हैं क्योंकि देशहित एवम जनहित में उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किया। फिर भी उन पर भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगा। अंत्योदय सर्व शिक्षा अभियान चलाकर गरीब के बच्चों की मुफ्त शिक्षा एवं भोजन की व्यवस्था सरकार की तरफ से यह उन्हीं की देन है….

सिंह ने आगे कहा कि उनकी स्वीकार्यता सिर्फ अपने पार्टी में ही नहीं बल्कि विरोधी दल के लोगों एवम पार्टियों भी थी। देश के सर्वमान्य नेता थे देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। वह बहूयामी प्रतिभा के धनी थे एवं नेता के रूप में एक कवि के रूप में उन्होंने उत्कृष्ट रचनाएं लिखी। उनकी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कई बड़े आर्थिक सुधार किया। इन सुधारो के ही करण भाई भतीजावाद में फंशी देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली..

महानगर अध्यक्ष सरवन राय ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न शारदे अटल बिहारी वाजपेई जी के बारे में जितना भी कहा जाए वह काम ही है सूर्य को दिया दिखाने के बराबर है संयुक्त रूप से गठबंधन सरकार चलाना कोई अटल जी से सीखे परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने का अटल जी को ही जाता है अटल बिहारी वाजपेई की संज्ञा राष्ट्र पुरुष के रूप में दी जाती है। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना जिससे कोलकाता से मुंबई मुंबई से चेन्नई देश में सड़कों का जाल बिछाना शुरू हुआ वह दूरदर्शी थे जानते थे कि देश का विकास संचार माध्यमों को बढ़ाकर जनसंख्या तक पहुंच स्थापित कर ही संभव है इसीलिए उन्होंने संचार के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए कई योजनाओं को लागू करने का कार्य किया…

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी बहुएमा यामी प्रतिभा के धनी थे वह उच्च कोटि के साहित्यकार एवं कभी भी थे उनकी अनेक प्रेरणादायक रचनाएं एवं कविताएं हैं जिनकी चर्चा आज भी लोग करते हैं उनके शासनकाल में ही दिल्ली मेट्रो रेल शुरू हुई जिसका विस्तार आज हमारी सरकार एक वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के रूप में कर रही है। ऐसे ही प्रयासों से उन्होंने न सिर्फ आर्थिक प्रगति को नई शक्ति दी बल्कि दूर दराज के क्षेत्र को एक दूसरे से जोड़कर भारत की एकता को भी सशक्त किया..

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह राजकुमार अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी के सपनों को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा करने का कार्य कर रहे हैं । अटल जी चाहते थे भारत के वर्ग यानी ओबीसी, एससी ,एसटी आदिवासी और महिला सभी के लिए शिक्षा सहज और सुलभ बने। आज कार्यक्रम को मुख्य रूप संबोधित करने वालों में सत्येंद्र कुमार रमेश रही ,संजीव अग्रवाल ,महावीर पासवान आदी थे..

मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, वीरेंद्र हांसदा, जिला मंत्री सह कार्यक्रम के सह प्रभारी पंकज सिन्हा, जोगिंदर यादव अभिमन्यु कुमार, भाजयुमो प्रदेश मंत्री रूपेश सिन्हा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री फुल जोशी, जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी राजकुमार जैना , अमलेश सिंह, रमा सिन्हा,मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल ,गोविंद रावत अवधेश साव, राम सिंह ,राजा राम दत्ता,संजय कुशवाहा दिनेश रवानी, राजू शर्मा ,अजय कुमार दास मुकेश पांडे ,किरण सिंह, प्रभात रंजन,कपूर रवानी सहित सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष सहित सैंकड़ो लोग थे..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *