कोयलांचल का प्रसिद्ध मंदिर अलकडीहा बूढा बाबा पातालेश्वर धाम में सुबह से ही भक्तों का भीड़ लगा रहा…

कोयलांचल का प्रसिद्ध मंदिर अलकडीहा बूढा बाबा पातालेश्वर धाम में सुबह से ही भक्तों का भीड़ लगा रहा…

झरिया(JHARIA): हर हर महादेव के जय कारें के साथ कोयलांचल के आसपास क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालय में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर कोयलांचल का प्रसिद्ध मंदिर अलकडीहा बूढा बाबा पातालेश्वर धाम में सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा। आसपास के कोलियरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से हजारों महिला-पुरुष यहां आकर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाएं। श्रद्धालु बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरा, दूध और चंदन से सजे थाल लेकर पूजन के लिए पहुंचे। मंदिरों में कहीं शिव पुराण की ऋचाएं गूंज रही थीं तो कहीं हर-हर महादेव के जयघोष हो रहे थे।

बूढ़ा बाबा मंदिर में विगत 200 वर्ष से अधिक समय से पूजा अर्चना किया जाता है। मंदिर के पुजारी संदीप शास्त्री, अमीर मुखर्जी व अन्य पंडित ने पूजा किया। कमेटी के लोग विधि व्यवस्था में थे। पुजारी ने बताया कि शाम को भव्य जुलूस के साथ बरात निकाली गई। मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मुकूंदा तिरंगा मोड आदि क्षेत्रों से भ्रमण करते हुए कुसमाटाड पहुंचे। लालचन अग्रवाल के शिव मंदिर में शिव और पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। चार पहर का पूजा व विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बरात में भूत, पिचास, राक्षस, नंदी, नर, नारी आदि नाचते गाते झूमते जा रहे थे। बजरंगबली व ऋषि मुनि का भेस धारण किए हुए थे। इसके अलावा गोल्डन पहाड़ी अमरनाथ शिव मंदिर जयरामपुर मोड, एमओसीपी कुइयां 10 नंबर शिव मंदिर, चांद कुइयां, मोहरीबांध, घनुडीह, आमटाल, बेरा, दोबारी, कुजामा, साउथ गोलकडीह शिव मंदिर में धूमधाम से पूजा आयोजन किया गया। विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मौजूद थे।

NEWSANP के लिए झारिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *