कोडरमा के तिलैया डैम से पिकनिक मनाकर एक स्कूटी से लौट रही तीन लड़कियां दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौके पर मौत…

कोडरमा के तिलैया डैम से पिकनिक मनाकर एक स्कूटी से लौट रही तीन लड़कियां दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौके पर मौत…

रांची(RANCHI): कोडरमा जिले का मुख्य पिकनिक स्पाॅट तिलैया डैम माना जाता है. अक्सर यहां लोग छुट्टियां और पिकनिक मनाने आते हैं. इसी बीच तिलैया डैम से पिकनिक मनाकर एक स्कूटी सवार तीन लड़कियां लौट रहीं थी लेकिन इसी स्कूटी को ट्रक ने चपेट में लिया जिससे स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. और मौके पर ही एक की मौत हो गई.

वहीं दो अन्य लड़कियों की हालत नाजुक बनी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घायल लड़कियों को निजी एंबुलेंस से हजारीबाग मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा है. बताया जा रहा है कि बरही कोडरमा के बीच में जवाहर घाटी में यह घटना हुई है. मृत लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मरने वाली का नाम 18 वर्षीया खुशी कुमारी है.जबकि 19 वर्षीया प्राची कुमारी और माही कुमारी गंभीर है. खुशी के पिता का नाम डेगलाल यादव हैं. तीनों लड़कियां कोडरमा की रहने वाली हैं. प्राची कुमारी और माही कुमारी सगी बहन है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है…..

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *