के रवि कुमार बोले, शॉर्टकट से बचें अधिकारी…

के रवि कुमार बोले, शॉर्टकट से बचें अधिकारी…

रांची(RANCHI) : झारखंड में चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से वर्चुअल बैठक की। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाये और किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से बचा जाये, क्योंकि इससे गलतियों की संभावना बढ़ती है। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि राजनीतिक दलों से प्राप्त सुझावों का कानूनी प्रावधानों के तहत क्रियान्वयन हो। वहीं, मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों का जल्द निपटारा सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा की और सुधार के लिए सुझाव मांगे।

इस अवसर पर विधानसभा निर्वाचन 2024 से संबंधित आंकड़ों वाली पुस्तिका का विमोचन किया गया। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता समेत सभी जिलों के उपायुक्त, ईआरओ और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *