के.पी. शर्मा ओली के बाद नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने इस्तीफा दिया…

के.पी. शर्मा ओली के बाद नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने इस्तीफा दिया…

काठमांडू(NEPAL): नेपाल में जारी राजनीतिक उथल-पुथल और भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बीच एक और बड़ा झटका लगा है। के.पी. शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अब नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

पीएम ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने हिंसक प्रदर्शन के बीच पद छोड़ा है। सोमवार से जेन जी प्रदर्शनकारी और विपक्षी नेता उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। ओली 1 साल और 2 महीने ही पद पर रह सके। वे 15 जुलाई 2024 को तीसरी बार पीएम बने थे।

यह घोषणा तब हुई जब प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, नेताओं के आवासों सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालयों में तोड़फोड़ की और अन्य शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुए। सोमवार को जेन जी के विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे।

द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक भ्रष्टाचार और व्यवस्थागत विफलताओं को समाप्त करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोलियां चलाई। सोमवार को इस गोलीबारी में छात्रों सहित करीब 19 प्रदर्शनकारी मारे गए और 400 से अधिक युवा घायल हो गए थे।

नेपाली कांग्रेस के समर्थन से जुलाई 2024 से प्रधानमंत्री के रूप में अपना चौथा कार्यकाल पूरा कर रहे ओली पर इस हिंसा के बाद लगातार दबाव बढ़ रहा था। प्रदर्शनकारियों ने उनके प्रशासन पर निहत्थे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक बल प्रयोग को अधिकृत करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने 2015-16, 2018-21, और 2021 में कुछ समय के लिए और फिर जुलाई 2024 से मंगलवार को अपने पद से हटने तक पद संभाला था।

NEWSANP के लिए नेपाल से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *