सिंदरी(SINDRI): धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही पूरा जिला चुनावी रंग में रंग चुका है। मेयर पद के लिए इस बार 29 प्रत्याशी चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रत्याशी जनसंपर्क कर अपना विजन लोगों के सामने रख रहे हैं, वहीं प्रत्याशियों ने डिजिटल मोर्चे पर भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। चुनावी चिन्ह के साथ प्रचार वाहन हर वार्ड महलों में पहुंचने लगे हैं । जिले के गली- मोहल्ले एवं चौराहे होर्डिंग से पटे पड़े हैं। इसी क्रम में के के ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के संस्थापक मेयर पद प्रत्याशी रवि चौधरी समर्थकों के साथ बी आई टी दुर्गा मंदिर के समीप चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया। उपस्थित लोगों के बीच उन्होंने अपना विजन बताते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें बहुमत देती है तो वे निशुल्क शिक्षा के साथ मोहल्ला क्लीनिक द्वारा स्वास्थ्य सेवा में ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिला वासियो तक पहुंचाने का काम करेंगे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

