धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 26.07.2025 को केशवी केयर फाउंडेशन के द्वारा धनबाद और अलकडीह गांव के भक्तों के लिए inox धनबाद में लगे भगवान श्री नरसिंह और प्रहलाद महाराज के लीला पर चलचित्र “महावतार नरसिंह” के विशेष शो का आयोजन किया गया।
संस्था के अंकित अरुण ने बताया कि इस कार्यक्रम में 150 से ज्यादा भक्तों ने भाग लिया और प्रहलाद महाराज और नरसिंह भगवान के लीला का 3डी एनिमेटेड मूवी के द्वारा ज्ञान प्राप्त किया। अंकित जी ने बताया कि हमारे साथ मूवी देखने आए प्रत्येक व्यक्ति ने हॉल के बाहर अपना जूता चप्पल खोल डीडीए था ताकि वो सम्मान के साथ नरसिंह भगवान पर बनी मूवी का आनंद ले सके।
मूवी के मध्य कीर्तन एवं शोर ने ऐसा उत्साह भर दिया था जैसे सभी किसी धाम में आए हो और भगवान का दर्शन प्राप्त हो रहा हो। मूवी में आए लोगों ने केशवी केयर के सदस्यों को इस खाश कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया।मूवी खत्म होने के पश्चात 400 से ज्यादा लोगों के मध्य नरसिंह भगवान के प्रसाद का वितरण किया गया।
मूवी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे बच्चों में शास्त्र के ज्ञान को बढ़ाना और हमारे द्वारा चलाए जा रहे डेवलेपमेंट प्रोग्राम से जोड़ना था।
अंकित अरुण ने बताया कि हमारी संस्था प्रत्येक सप्ताह धनबाद नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे बच्चों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करती है और पुस्तक पेंसिल, कलर्स, भोजन इत्यादि बाटती है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

