केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव…

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव…

उत्तराखंड(UTTRAKHAND): उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम सहित बीकेटीसी (बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) के अधीनस्थ सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष और बीजेपी नेता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यह कदम धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा के लिए उठाया जा रहा है। इस विषय में प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में पारित किया जाएगा।

हेमंत द्विवेदी ने बताया कि परंपरागत रूप से केदार खंड से लेकर मानस खंड तक मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा है, लेकिन पिछले समय में इसका पालन पूरी तरह नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि अब विधिवत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा और देवभूमि की पवित्रता बनाए रखने के लिए मंदिर समिति प्रभावी कदम उठाएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई को भी स्वागत योग्य बताया और कहा कि यह उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

NEWSANP के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *