टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के घर खुशियों का माहौल है। उनके घर नन्ही किलकारी गूंजी है। आज यानी 24 मार्च को राहुल पिता बन गये हैं। उनकी पत्नी, बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। अब राहुल और आथिया एक बेबी गर्ल के माता-पिता बन गये हैं, और उनके घर में खुशियों का सैलाब आ गया है। उनके चाहने वाले उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

