केंद्र सरकार पर तृणमूल का आरोप, 12 साल में योजनाओं की नाकामी की दिखाई लंबी लिस्ट…

केंद्र सरकार पर तृणमूल का आरोप, 12 साल में योजनाओं की नाकामी की दिखाई लंबी लिस्ट…

आसनसोल(WEST BENGAL): आसनसोल स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में तृणमूल नेता तथा आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन देबासिस सरकार ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में चलाई गई कई लाभकारी योजनाएँ पूरी तरह असफल साबित हुई हैं।

देबासिस सरकार ने कहा कि इस दौरान आम जनता के अधिकारों का हनन हुआ और बंगाल के लोगों के साथ भी अन्याय हुआ। उन्होंने नोटबंदी, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, नदियों की सफाई, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महंगाई कम करने की योजना, बुलेट ट्रेन परियोजना और आवास योजना समेत कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इनका अपेक्षित लाभ जनता तक नहीं पहुंच पाया।
उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि आज देश में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हैं और रोजमर्रा की चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। उनका दावा था कि नोटबंदी से भी आम लोगों को कोई खास फायदा नहीं हुआ और इसके उद्देश्य को लेकर भी स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

तृणमूल नेता ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने प्रदूषण मुक्त भारत, वन नेशन वन पेंशन, वन नेशन वन टैक्स (जीएसटी), 100 स्मार्ट सिटी और अन्य योजनाओं को भी विफल करार दिया। उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे साफ है कि पर्यावरण से जुड़ी योजनाएँ भी सफल नहीं हो पाईं।
देबासिस सरकार ने प्रश्नपत्र लीक जैसे मुद्दों का भी जिक्र करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की नाकामी को लेकर न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही भाजपा के अन्य नेता या मंत्री स्पष्ट जवाब दे रहे हैं।

NEWSANP के लिए अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *