केंदुआ बाजार में नगर निकाय चुनाव को लेकर आमसभा आयोजित…

केंदुआ बाजार में नगर निकाय चुनाव को लेकर आमसभा आयोजित…

धनबाद(DHANBAD): केंदुआ-करकेन्द नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केंदुआ सिनेमा हॉल के समीप, केंदुआ बाजार में एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह उपस्थित रहे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया। सभा में नगर निकाय चुनाव से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं—सड़क, पानी, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधाओं—को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है और नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने शहरी विकास, पारदर्शी प्रशासन और सभी वर्गों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार महल से नहीं महल्लौ की सरकार होगी कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम को जीतने का संकल्प लिया

सभा में वक्ताओं ने नगर क्षेत्र के समग्र विकास, व्यापारी हितों की सुरक्षा तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।कार्यक्रम में व्यापारी वर्ग, स्थानीय आम जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।अंत में आयोजकों ने उपस्थित सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री राम गोपाल भुवानिया प्रमोद यादव जयप्रकाश चौहान वीरेंद्र पासवान अनु पासवान नवीन पासवान कामता चौहान मनोवर हुसैन गोपाल तिवारी पवन रजक इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *