धनबाद(DHANBAD): केंदुआडीह गैस रिसाव मामला अब पूरी तरह से राजनीतिक रूप लेता जा रहा है. जहरीली गैस रिसाव की घटना के दस दिन बीत जाने के बाद भी अभीतक गैस रिसाव बंद कराने में विफल रहने पर आजसू पार्टी ने मशाल जुलूस निकाल bccl प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि bccl गैस रिसाव मामले में अबतक कोई कारगर कदम नहीं उठा रही.आज ना सिर्फ केंदुआडीह क्षेत्र बल्कि धनबाद के अधिकांश क्षेत्र में कमोवेश यही स्थिति है. आज ज़ब केंदुआडीह में गैस रिसाव की घटना घटी तब जाकर bccl जागा.उन्होंने dgms को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोयला उत्खनन का मापदंड dgms तय करती है केंदुआडीह में आज ज़ब यह स्थिति बनी है तो इससे पहले dgms ने कोई कदम क्यों नहीं उठाया. मंटू महतो ने हाई कोर्ट से भी अपील की है कि इस मामले में न्यायालय स्वतः संज्ञान ले. इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच हो.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

