धनबाद(KATRAS): बीसीसीएल एरीया वन क्षेत्र के अंतर्गत संचालित शताब्दी परियोजना मे रविवार की दोपहर को बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा ब्लास्टिंग करने के लिए जैसे ही पहुंची तो मंडलकेंदुआडीह के ग्रामीण ब्लास्टिंग स्थल पर पहुंचकर कर ब्लास्टिंग कार्य को बाधित कर बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणो ने बताया की बीसीसीएल प्रबंधन ने हम ग्रामीणो से वादा किया था की जबतक ग्रामीणो से सहयोगात्मक वार्ता नही हो जाती है तबतक ब्लास्टिंग नही किया जाएगा। लेकिन स्थानीय प्रबंधन ने चोरी छीपे ब्लास्टिंग करने पहुंच गई है जिसका हमलोग पुरजोर विरोध करते है। ग्रामीणो ने बताया की ब्लास्टिंग का विरोध कर रहे थे तो प्रबन्धन ने काफी संख्या मे सीआईएसएफ के जवान व अधिकारी को बुलाकर लाठीचार्ज करवा दिया जिसमे कुछ लोग आंशिक रूप से घायल हुए है वही नशीमा खातून नामक एक महिला के हाथ मे चोट लगने से घायल हो गई है..
जिसका बीसीसीएल के डूमरा अस्पताल मे इलाज कराया गया। मौके पर बरोरा पुलिस ने पहुंचकर स्थिती को नियंत्रित किया। बरोरा थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया केवल पुलिस और सीआईएसएफ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणो को समझा बुझाकर लौटा दिया है। सोमवार को बाघमारा विधायक की उपस्थिती मे ग्रामीण व बीसीसीएल प्रबंधन के बीच वार्ता होगी। मौके पर पुजा देवी ,मुनिया देवी , लखि देवी , आशा देवी, देवानंती देवी , मस्ती देवी , रिणा देवी , रानी खातून , कुंती देवी ,अमला देवी सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे..
NEWSANP के लिए कतरास से सत्येन्द्र तिवारी की रिपोर्ट

