कृषि सांख्यिकी पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन…

कृषि सांख्यिकी पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): शनिवार को न्यू टाउन हॉल में जिला सांख्यिकी विभाग ने कृषि सांख्यिकी से संबंधित प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया।

प्रशिक्षण में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कृषि सांख्यिकी के महत्व पर प्रकाश डाला। सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार सिंह ने फसल का क्षेत्रिय सर्वेक्षण, प्रेक्षक मूल्य, फसल कटनी प्रयोग सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया। वहीं प्रमोद कुमार ने फसल कटनी से संबंधित सीसीई अग्नि एप के उपयोग करने की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी।

प्रशिक्षण में कृषि, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी अंचल निरीक्षक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, जनसेवक शामिल हुए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *