कुसुम बिहार कॉलोनी की महिलाओं के साथ मिलकर चलाया जागरूकता अभियान…

कुसुम बिहार कॉलोनी की महिलाओं के साथ मिलकर चलाया जागरूकता अभियान…

डीटीओ कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

धनबाद(DHANBAD): राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को “मैं हूं धनबाद” समूह के नेतृत्व में कुसुम बिहार कॉलोनी की महिलाओं के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया..

इसमें विशेष रूप से उपस्थित ट्रैफिक डीएसपी श्री अरविंद कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियम का पालन करने से दुर्घटनाओं पर विराम लगेगा। दो पहिया वाहन चालकों से हाथ जोड़कर सही साइज वाली हेलमेट लगाने की अपील की गई..

वहीं चार पहिया वाहन चालकों, सह चालकों तथा स्कूल वैन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने का निर्देश दिया गया..

परिवहन कार्यालय से जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार ने वाहन चालकों के लाइसेंस, हेलमेट एवं सीट बेल्ट की जांच की। सभी को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं ओवरस्पीड में वाहन नहीं चलाने की सलाह दी..

कार्यक्रम मे सनोज कुमार, मो सलाउद्दीन, कल्पना झा, प्रदीप कुमार सिंह, रिया सिंह, पूजा रत्नाकर, पूनम सिंह, रेणु कौशल, संतोषी आनंद, जया श्रीवास्तव, रश्मि वर्मा, किरण गुप्ता, मनीषा पांडेय, गीता आदि महिलाएं उपस्थित थी..

वहीं एक अन्य कार्यक्रम में जिला परिवहन कार्यालय में ए.एस.जी. आई होस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया..

इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट कराने आए लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। उनको‌ सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई..

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजिनियरिंग एनालिस्ट अमरेश कुमार, आईटी देवेंद्र कुमार ए.एस.जी. आई होस्पिटल के रवि कुमार सिन्हा एवं संतोषी कुमारी उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *