कुल्टी विधानसभा में तृणमूल का दांव – चेयरमैन उज्ज्वल चटर्जी को टिकट से वंचित कर मंत्रि मलय घटक के भाई अभिजीत घटक को मिला मौका, समर्थक उत्साह से झूमे…

कुल्टी विधानसभा में तृणमूल का दांव – चेयरमैन उज्ज्वल चटर्जी को टिकट से वंचित कर मंत्रि मलय घटक के भाई अभिजीत घटक को मिला मौका, समर्थक उत्साह से झूमे…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL): कुल्टी पश्चिम जिले की कुलटी विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। पार्टी ने तीन बार के विधायक और चार बार के पूर्व कुलटी नगरपालिका चेयरमैन उज्ज्वल चटर्जी का नाम टिकट सूची से हटा दिया है। उनकी जगह मंत्रि मलय घटक के छोटे भाई और आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है। यह घोषणा होते ही अभिजीत घटक के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार दोपहर साढ़े चार बजे आसनसोल-कुल्टी क्षेत्र में उनके समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और नाच-गाकर जश्न मनाया।अभिजीत घटक, जो आसनसोल नगर निगम में डिप्टी मेयर के रूप में अपनी सक्रियता और युवा ऊर्जा के लिए जाने जाते हैं, अब कुल्टी विधानसभा का चेहरा बन चुके हैं। उनके बड़े भाई मंत्रि मलय घटक की राजनीतिक विरासत को संभालते हुए अभिजीत ने स्थानीय मुद्दों पर हमेशा मुखर रहने का रिकॉर्ड बनाया है। तृणमूल के इस फैसले से पार्टी आलाकमान ने स्पष्ट संकेत दिया है कि नई पीढ़ी को कमान सौंपी जा रही है। अभिजीत के समर्थक मानते हैं कि उनकी लोकप्रियता और संगठनात्मक क्षमता से कुल्टी सीट पर भारी जीत दर्ज होगी। वहीं, कुल्टी के लोकप्रिय नेता उज्ज्वल चटर्जी का टिकट कटना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में वे बेहद कम मार्जिन से हारे थे, फिर भी उनकी पकड़ क्षेत्र में कायम मानी जाती है। चटर्जी ने कुल्टी नगरपालिका का चार बार चेयरमैन रहते हुए विकास के नए आयाम दिए थे, जबकि तीन लगातार विधानसभा चुनाव जीतकर पार्टी को मजबूत आधार प्रदान किया। उनके टिकट से बाहर होने पर राजनीतिक विश्लेषकों का सवाल उठ रहा है – क्या यह फैसला तृणमूल के वोट बैंक पर असर डालेगा? उज्ज्वल समर्थक खेमे में असंतोष की आशंका जताई जा रही है, जो आने वाले चुनाव में चुनौती बन सकती है। फिलहाल, अभिजीत घटक ने नामांकन स्वीकार करते हुए कहा, “कुल्टी की जनता का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हम विकास और सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।” तृणमूल कार्यकर्ताओं का मानना है कि अभिजीत की युवा अपील और भाई मंत्रि मलय की राजनीतिक मजबूती से यह सीट पार्टी के खाते में आएगी। राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है – उज्ज्वल चटर्जी के बिना कुल्टी का समीकरण बदलेगा या अभिजीत नई लहर लाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *