कुलटी के इस तालाब को जमीन माफियाओं ने कौड़ीयों के भाव मे बेचा, देखें लिस्ट…

कुलटी के इस तालाब को जमीन माफियाओं ने कौड़ीयों के भाव मे बेचा, देखें लिस्ट…

कुल्टी(KULTI): मुख्यमंत्री के आदेश पर पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे चल रही जमीन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कुलटी 63 नंबर वार्ड के आजाद नगर स्थित करीब आठ बीघा जमीन मे फैले हाड़ बाँध तालाब को इलाके के सक्रिय कुछ दबंग जमीन माफियाओं ने पैसों और अपनी ऊँची पहुँच के बल पर पहले तो पुरे तालाब पर अपना अवैध रूप से कब्ज़ा किया, जिसके बाद उस तालाब के पानी को खाली करवाकर तालाब की जमीन को प्लॉटिंग कर एक दो नही बल्कि 50 लोगों को ऑने -पौने दामों मे बिच दिया है, जिस जमीन पर लोगों ने अपने घर भी बना लिये हैं वहीं तालाब के अंदर कुछ जमीन ऐसे भी हैं जिस जमीन पर घर बनाने का काम चल रहा है..

ऐसे मे जब राज्य की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के आदेश पर आसनसोल के जमीन माफियाओं के ऊपर जैसे ही कार्रवाई की शुरुआत हुई उस कार्रवाई को देख आसनसोल ही नही बल्कि कुलटी के जमीन माफियाओं मे भी हड़कंप मच गई, इस हड़कंप के बिच अब कुलटी आजाद नगर व उसके आसपास के उन 50 लोगों की रातों की नींद और दिन का चैन कहीं खो गया है, जिन्होंने अपनी जमा पूंजी के पैसों से हाड़बाँध तालाब मे जमीन खरीद अपना सर छुपाने के लिये आशियाना बनाया है, इलाके के बुजुर्ग लोगों की अगर माने तो वह हाड़बाँध तालाब को बचपन से देख रहे हैं, पहले इस तालाब मे लोग नहाया करते थे, मछली पालन से लेकर तालाब मे सिंघाड़े की खेती तक होती थी, यहाँ तक के इस तालाब को इलाके के क्या हिंदू और क्या मुसलमान सभी अपने धार्मिक कर्मकांडों मे इस्तेमाल भी किया करते थे, यहाँ तक के इलाके के पालतू पशु गाय और भैंस भी इसी तालाब के पानी पर निर्भर थी, इलाके के लोगों ने यह भी कहा की बरसात के समय कुलटी आजाद नगर व उसके आसपास के इलाके का पानी इसी तालाब मे जमा होता था, पर आज हालात बदल चुकी है, तालाब मे एक बून्द पानी नही है, जमीन माफियाओं ने तालाब के पानी को जेसीबी मशीन के द्वारा एक बड़ा नाला काटकर बाहर निकाल दिया है और कुलटी पेताना मौजा के दाग नंबर 191, खतियान नंबर 259/1 मे स्थित 279 सतक जमीन यानि की करीब साढ़े आठ बीघा जमीन मे फैले इस तालाब की प्लॉटिंग कर एक दो नही बल्कि 50 लोगों को बेच दिया है, जिन लोगों की पहचान कुछ इस प्रकार है जो पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारिक वेबसाईट बांगलार भूमि के ऑनलाइन साइड पर उपलब्ध है..

, जिस साइड पर यह साफ लिखा है की कुलटी के पेताना मौजा दाग नंबर 191, खतियान नंबर 259/1, सरकर के खाते मे एक रिकॉडेड तालाब है, जिस तालाब की जमीन को जमीन माफियाओं ने 50 लोगों को बेचा है, जिनमे से, दौलत जहाँ, बदरू नेशा बीबी, मुस्तारी बानु, जैनुल आवेदन अंसारी, मोहम्मद जमिल, नाजरा खातून, मोहमद तनवीर आलम, मोहमद नसूरुदिन खान, हामिदा खातून, मोहमद आलम, प्रवीण बेगम, रजिया सुल्ताना, हाजरा खातून, बिलकिस बानो, मोहम्मद तौसीफ़ आलम, अब्दुल रहीम खान, हमीदा खातून, शायमा आफरीन, निमाई माझी, संजय माझी, संजीव माझी, मोहमद इमरान अली, मोहमद जीबराइल अंसारी, युमर अली राणा, मोहम्मद इमरान खान, सिमी अतहर, मोहम्मद सलीम खान, साजिद खान, मोहम्मद असलम अली, मोहमद जावेद अंसारी, कालो, मोहमद सलीम खान, एजाज अहमद, अमजद अंसारी, मोहम्मद सज्जाद, समारा यादव, खुसबू खातून, अरशद खान, निखत प्रवीण, आशिया खातून, नसीमा खातून, मोहम्मद अमजद अली, नसीम अहमद, निखत प्रवीण, नसरीन नूर फातमा, मोहमद जमील अख्तर..

मोहम्मद इम्तियाज, मोहमद फैयाज़ आलम, मोहमद इम्तियाज आलम, साहिबा खानम ने जमीन ख़रीदा है, ऐसे मे अब वह सरकारी जमीनों व तालाबों की अवैध रूप से भराई और उसपर कब्ज़ा कर खरीद बिक्री करने वाले जमीन माफियाओं पर हो रही कार्रवाई से घबराकर जमीन माफियायों से अपना पैसा मांग रहीं हैं और जमीन माफिया उन लोगों को यह झूठा आश्वासन दे रहे हैं की उनकी जमीन को कुछ नही होगा, वह आराम से उक्त जमीन पर अपना घर बनाकर अपने परिवार के साथ रह सकते हैं, अगर किसी भी तरह की कोई दिक्क़त या फिर समस्या हुई तो वह संभाल लेंगे, ऐसे मे जब तालाब की जमीन को बेचने वाले कुछ जमीन माफियाओं से तालाब की जमीन अवैध रूप से खरीद बिक्री करने के मामले पर पूछताछ की गई तो उन्होंने मामले मे जवाब देते हुए कहा की जमीन उनकी है,…

उनके जमीन पर तालाब है, वह जिसको मर्जी बेच सकते हैं, वहीं इस मामले को लेकर कुलटी ब्लॉक के कॉंग्रेस अध्यक्ष सुकांत दास ने कहा की आखिरकार इन जमीन माफियाओं के पीछे ऐसी कौन सी शक्ति ऐसा कौन सा माथा काम कर रहा है, जिसके बल पर इन जमीन माफियाओं का इतना मनोबल बढ़ चूका है की वह जिला और पुलिस प्रशासन की तो दूर की बात राज्य की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की भी ख़ौफ़ नही खा रहे और खुलेआम उनके आदेशों को चुनौती दे रहे हैं, यहीं नही भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुखर्जी ने भी जिले मे जमीन माफियाओं के बढ़े इस मनोबल पर गहरी चिंता जताते हुए, जमीन माफियाओं के पीछे खड़े उस सक्स की गिरफ़्तारी की मांग की जो पर्दे के पीछे रहकर जिले मे जमीन माफियाओं का यह सिण्डिकेट चला रहा है..

NEWSANP के लिए कुल्टी से अमरदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *