धनबाद(NIRSA) :इस कपकपाती ठंड को देखते हुऐ कुमार्या फांउडेशन गैर सरकारी संस्था के तत्वाधान मे मंगलवार को पौष पूर्णिमा मकर संक्रांति के अवसर पर एगयारकुंड प्रखंड अंतर्गत मुगमा मे गरीब असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर करीब 70 गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। कुमार्या फांउडेशन के प्रमुख उत्तम कुमार ,डी.के.झा, एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एल.डी.एम.कॉर्डिनेटर सुधांशु शेखर झा एवं संस्था के लोग कंबल वितरण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधांशु शेखर झा ने कहा कि अल्प समय मे ही कुमार्या फांउडेशन समाज मे अपनी उल्लेखनीय भूमिका अदा कर रही है। श्री डी.के.झा ने कहा कि समाज मे जागरूकता लाने तथा वंचित समुदाय के प्रति अपनी भूमिका अदा करने मे कुमार्या फांउडेशन अग्रणी भूमिका मे रहती है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की प्रयास करती है, समारोह की अध्यक्षता फाउन्डेशन के उत्तम कुमार ने किया..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

