झरिया(JHARIA) : वर्चस्व की लड़ाई को लेकर तीसरा थाना अंतर्गत कुजामा ऑउटसोर्सिंग में रघुकुल और सिंह मेंशन परिवार के बीच जमकर घमासान हुई। यहां सर्वप्रथम रागिनी सिंह गुट के लोगों ने देवप्रभा ऑउटसोर्सिंग में विरोध प्रदर्शन कर पेलोडर लोडिंग का कार्य चालू कराने की मांग की..
साथ हीं रागनी सिंह गुट के मजदूरों ने पूर्णिमा सिंह मुर्दाबाद के नारे लगते हुए ऑउटसोर्सिंग पहुंचे। इस मौके पर नजनता मजदूर संघ (कुंती गुट ) के मजदूर भी साथ थें। विदित हो कि पिछले एक पखवाड़ा से कुजामा ऑउटसोर्सिंग पर मेनुअल लोडिंग के सवाल पर धरने पर हैं। उधर बच्चा गुट से प्रीतम रवानी मोर्चा संभाले जबकि जनता मजदूर सिंह (कुंती गुट ) से रूद्र प्रताप सिंह एवं छोटू सिंह सक्रिय हैं..
NEWSANP के लिए झरिया से ब्यूरो रिपोर्ट