झारखंड(JHARKHAND) : कुख्यात गुंडा राहुल सिंह के गिरोह को आज लातेहार पुलिस ने तगड़ा झटका दिया है। लातेहार की चंदवा पुलिस ने राहुल सिंह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम अमृत उरांव और मासुक अंसारी बताये गये। इन लोगों के पास से एक देसी पिस्टल, आठ जिंदा गोलियां और एक बाइक जब्त किये गये हैं। लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव को मिली एक इंफॉर्मेशन पर इन दोनों को दबोचा गया है। SP कुमार गौरव को इंफॉर्मेशन मिली थी कि कुख्यात राहुल सिंह के दो गुर्गे ठेकेदारों और कारोबारियों से लेवी वसूलने की फिराक में हैं। ये लोग चंदवा इलाके में घूम रहे हैं और उनके पास हथियार भी है। मिली इंफॉर्मेशन पर SP कुमार गौरव ने आगे का टास्क चंदवा थानेदार रणधीर कुमार को सौंपा। थानेदार की देखरेख में बताये गये लोकेशन पर गठित टीम ने रेड मारी और राहुल सिंह के दोनों गुर्गों को धर दबोचा। बता दें कि करीब 26 साल के अमृत उरांव पर हत्या का इल्जाम है। बीते दो मई को लातेहार के ही सोंस इलाके में बारात में 31 साल के उपेंद्र उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसको लेकर चंदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। पुलिस को इस मामले में भी अमृत उरांव की तलाश थी।
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

