कुंवर सिंह समिति की महासचिव कांति सिंह ने दिया समर्थन, जनसंपर्क अभियान तेज…

कुंवर सिंह समिति की महासचिव कांति सिंह ने दिया समर्थन, जनसंपर्क अभियान तेज…

सिंदरी(SINDRI): कुंवर सिंह समिति की महासचिव कांति सिंह ने प्रत्याशी इंदू सिंह (पृथ्वी मेंशन) को अपना समर्थन देते हुए अपने सहयोग से क्षेत्र में जनसमर्थन दिलाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि इंदू सिंह सिंदरी क्षेत्र के विकास के लिए सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देंगी—यह उनका स्पष्ट वादा है।

इस अवसर पर कांति सिंह ने प्रत्याशी के समर्थन में चल रहे जनसंपर्क अभियान का स्वागत किया। आज क्षेत्र में इंदू सिंह (प्रत्याशी, पृथ्वी मेंशन) के पक्ष में जोरदार प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान उनकी सुपुत्री संध्या सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान में संदीप सिंह, राहुल सिंह, अभि रानी, अमरेंद्र सिंह, अमन सिंह, निखिल सिंह, शिवम यादव, कुंदन सिंह, रंजन सिंह, सागर पासवान, राहुल रॉय एवं विष्णु वर्मा सहित अनेक समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन इंदू सिंह को प्राप्त होगा और वे भारी मतों से विजयी होंगी।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *