कुंभ स्नान कर लौट रहे राजगंज के कपड़ा व्यवसायी के पुत्र की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम…

कुंभ स्नान कर लौट रहे राजगंज के कपड़ा व्यवसायी के पुत्र की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम…

धनबाद(DHANBAD) : महाकुंभ स्नान करने गये राजगंज के सिद्धार्थ गोयल (18) का शव शनिवार को राजगंज पहुंचते ही मातम पसर गया. वह कपड़ा व्यवसायी पवन का पुत्र था. वह अपनी मां संगीता देवी व अन्य परिजनों के साथ महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज गया था. शुक्रवार को सभी वहां से लौट रहे थे, इसी क्रम में शुक्रवार रात के बाद वाहन में ही सिद्धार्थ की तबीयत बिगड़ गयी और वह असहज महसूस करने लगा. इसरी के पास साथ चल रहे परिजनों ने वहां चिकित्सकों को दिखाया. बेहतर इलाज के लिए उसे असर्फी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सिद्धार्थ की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी. प्रयागराज से लौटते वक्त सिद्धार्थ ने अपनी मां व परिजनों के साथ डोभी के एक होटल में भोजन किया था. डुमरी से आगे बढ़ते ही वह असहज हो गया व वाहन को तेज चलाने की बात कही.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *