धनबाद(NIRSA): रामनवमी की देर रात कुमारधुबी रेलवे स्टेशन समीप नवनिर्मित भवन के पीछे हुई कुंदन रवानी का हत्यारा जल्द हो गिरफ्तार उक्त बांटे बुधवार की दोपहर चिरकुण्डा थाना में थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रामजी राय के सामने रो – रो के गुहार लगा रही थी। वह मांग कर रही थी की मेरे भाई की हत्या में शामिल लक्ष्मी कुमारी, बिंदु कुमारी एवं अलोक कुमार सभी ने मिलकर मेरे भाई को छुरा से मारकर हत्या कर दी थी। इन सभी का जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो तगा कड़ी से कड़ी सजा मिले। अगर उनसबों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो मेरी भी हत्या कर देंगे।
आपको बता दे की रामनवमी की देर रात कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के समीप कुंदन रवानी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके बाद चिरकुंडा पुलिस दो संदिग्धों कालु सरदार एवं अजय गोस्वामी को हिरासत में लेकर हत्याकांड के उद्वेदन में लगी हुई है।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

