कीर्तिमान : प्रयागराज एयरपोर्ट पर बना यात्रियों का सबसे बड़ा कीर्तिमान, एक दिन में पहुंचे 24 हजार लोग…

कीर्तिमान : प्रयागराज एयरपोर्ट पर बना यात्रियों का सबसे बड़ा कीर्तिमान, एक दिन में पहुंचे 24 हजार लोग…

प्रयागराज(PRAYAGRAJ) : महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही ने एक नए कीर्तिमान को छुआ है। 21 फरवरी को 236 विमानों से 24512 यात्रियों ने हवाई यात्रा की। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। भीड़ के चलते एयरपोर्ट पर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे जैसी स्थिति है। इससे पहले 18 फरवरी को 254 विमानों के जरिए 23196 यात्रियों के आवागमन का कीर्तिमान बना था।
एयरपोर्ट ने 24 हजार यात्रियों के आवागमन का जादुई आंकड़ा भी छुआ.

24 घंटे भी नहीं टिक पा रहा कीर्तिमान
24 घंटे भी नहीं टिक पा रहा कीर्तिमान और टूट जा रहा है। हर दिन विमानों का कोई न कोई कीर्तिमान बन रहा है और अगले दिन उससे भी बड़ा कीर्तिमान अपनी चुनौती प्रस्तुत कर रहा है। अब प्रयागराज एयरपोर्ट ने अपने अस्तित्व काल की सर्वाधिक ऊंचाई प्राप्त कर ली है।

अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान
एक ही दिन में 24 हजार के बहुत बड़े आंकड़ों को यात्री आवागमन के मामले में पार कर लिया है। प्रयागराज आ रही अप्रत्याशित भीड़ के चलते 21 फरवरी को 236 विमानों से, 24,512 यात्रियों का आवागमन हो गया।

NEWSANP के लिए प्रयागराज से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *