किडनी बीमारी से ग्रस्त वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पासवान को समाजसेवी पप्पू सिंह ने दी आर्थिक मदद.. आम लोगों से भी सहयोग की अपील…

किडनी बीमारी से ग्रस्त वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पासवान को समाजसेवी पप्पू सिंह ने दी आर्थिक मदद.. आम लोगों से भी सहयोग की अपील…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 11 सितम्बर को समाजसेवी सह आजसू पार्टी के धनबाद महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार के आवास जाकर उनका हाल -चाल एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली. मालुम हो कि दिनेश कुमार की दोनों किडनी खराब हो चुकी है और वे डायलिसिस पर है. पूर्व मे उनका इलाज सी ऍम सी वेल्लोर हॉस्पिटल मे चल रहा था एवं एक महीना के अंदर वेल्लोर हॉस्पिटल मे ही इनका किडनी ट्रांसप्लांट होने जा रहा है.

समाजसेवी पप्पू सिंह ने अपने तरफ से दिनेश कुमार को आर्थिक मदद भी किया तथा दिलासा दिलाया कि भविष्य मे भी वे उनके इलाज मे मदद करते रहेंगे. पप्पू सिंह ने कहा कि धैया दुर्गा पूजा कमिटी, रानीबाँध के तरफ से भी इन्हे जल्द आर्थिक एवं अन्य मदद की जाएगी. पप्पू सिंह ने अन्य सामाजिक संस्था एवं व्यक्तिविशेष से भी दिनेश को मदद करने की अपील की है. इनके इलाज मे बीस लाख से ज्यादा खर्च होने की उम्मीद है. कलम के सिपाही की जान बचाने की मुहीम मे समाज के प्रबुद्ध लोग आर्थिक मदद करे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *