धनबाद(NIRSA): निरसा के कालूबथान ओपी अंतर्गत खोखरा पहाड़ी निवासी उत्तम गोराई के आवास पर बीती रात डकैतों ने हथियार के बल पर धावा बोला दिया। लगभग डेढ़ लाख रुपए कैश व जेवर लेकर हुए फरार हो गए। भुक्तभोगी उत्तम गोराई ने बताया कि बीती रात लगभग दो बजे की घटना है छत के रास्ते से पांच की संख्या में हथियार के साथ घर मे प्रवेश कर गया। जिसके बाद परिवार के सदस्यों को हथियार दिखा कर जान मारने की धमकी देने लगा…
परिवार के सदस्य डर गए घर से नगद लगभग डेढ़ लाख रुपये नगद कैश और सोने चांदी के जेवरात लेकर भाग गए। वही परिवार के सदस्यों का कहना है कि पुलिस अगर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नही करती है तो कालूबथान ओपी को घेर बंदी किया जाएगा।वही सूचना पर कालूबथान पुलिस मौके पर दल बल के साथ पहुच कर जांच में जुट गई है..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…
