धनबाद(NIRSA): निरसा विधानसभा के कालीमंडा में नव निर्वाचित विधायक अरुप चटर्जी के स्वागत समारोह में रविवार की सुबह ग्रामीण उमड़ पड़े। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित ग्रामीण अपने चहेते विधायक से मिलने को लेकर आतुर दिखे। सुन चंदा सुन तारा गानों में समर्थक झूमते दिखे। जैसे ही विधायक अरुप चटर्जी पहुंचे सबसे पहले वे काली मंदिर में मां को प्राणम किया। उसके बाद सभी ने उन्हें माला पहनाया। वही बाणी मंदिर क्लब के सदस्यों ने मां दुर्गा की स्मृति चिन्ह दिया..
मौके पर शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के मुखिया अनामिका देवी एवं देवल घोष ने बुके प्रदान किया। उन्होंने कहा की निरसा की जनता का वे अभारी है जिन्होंने उन्हें चौथी बार निरसा की सेवा करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा की आगामी पांच सालो में पानी, बिजली, उद्योग, ओवरब्रिज, अनुमंडल, फोरलेन सहित कई बड़े कामों को पूरा करेंगे। वही उन्होंने मंत्री बनने के सवाल पर कहा की पार्टी जो निर्णय लेगी वह सर्वमान्य होगी..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

