कालियासोल इंटर कॉलेज मैदान में पूर्व राज्यसभा सांसद फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती का जनसभा, भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता के लिए मांगे वोट….

कालियासोल इंटर कॉलेज मैदान में पूर्व राज्यसभा सांसद फिल्म स्टार  मिथुन चक्रवर्ती का जनसभा, भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता के लिए मांगे वोट….

धनबाद(NIRSA): राज्यसभा के पूर्व सांसद सह फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने निरसा विधानसभा के कलियासोल केइंटर कॉलेज मैदान में एक विराट जनसभा को संबोधित किया , मिथुन चक्रवर्ती ने निरसा के भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेन गुप्ता के लिए वोट मांगा अपने चाहते फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती को देखने के लिए पूरा मैदान खचाखच भरा हुआ था मिथुन चक्रवर्ती पहुंचते ही सभी लोगों का अभिवादन किया और अपने फिल्मी अंदाज से वोट मांगा उन्होंने यह भी कहा कि अभी तो मैं गाना गया हूं अगर अपर्णा सेन गुप्ता को आप लोग विजय बनाते हैं तो आप लोगों के बीच आकर आपके साथ मिलकर डांस भी करूंगा मिथुन चक्रवर्ती ने प्यार कभी कम ना करना यह गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया..

वही मासस और माले छोड़ कर दर्जनों युवक ने मिथुन चक्रवर्ती के सामने थामा भाजपा का दामन। सड़क मार्ग से आए थे मिथुन चक्रवर्ती हेलीकॉप्टर से हुए रवाना।

वही भीड़ में सभी मिथुन चक्रवर्ती को अपने मोबाईल फोन में फोटो कैद करने को लेकर मची थी होड़।भीड़ को नियंत्रण करने में प्रशासन रही विफल। भीड़ में मिथुन चक्रवर्ती का बटुआ किसी ने किया गायब..

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *