पेटरवार में 13 पंचायतों की हुई बैठक में 24 अक्टूबर को नामांकन व सभा में भारी उपस्थिति दर्ज करने का निर्णय
रांची(RANCHI): गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो 24 अक्टूबर को राजग उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। तत्पश्चात तेनुघाट के न्यू मार्केट मैदान में एक विशाल नामांकन सभा होगी। इसको लेकर आज पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पेटरवार प्रखंड अंतर्गत गोमिया विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 13 पंचायतों में निवास करने वाले आजसू पार्टी केंद्रीय, जिला व प्रखंड पदाधिकारी के साथ-साथ अलग -अलग पंचायतों के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए। बैठक में आए लोगों ने डॉ लंबोदर महतो की जीत को सुनिश्चित करने को लेकर घर-घर व गांव-गांव में जाकर अपनी- अपनी सक्रियता बनाए रखने की बात कही..
साथ ही कहा कि नामांकन दाखिल करने के बाद होने वाली सभा में हम सबों को जहां बढ़-चढ़कर भाग लेना है वही भारी उपस्थिति भी दर्ज करानी है। डॉ लंबोदर महतो ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र में अनेको विकास कार्यों को किया है और और इससे कोई क्षेत्र अछूता नहीं है। हां एक काम जरूर हुआ है कि विरोधियों ने विकास कार्यों को रोकने का भी भरपूर प्रयास किया है। इस बात को यहां की जनता जानती और समझती है और इसका जवाब अवश्य देगी..
इस मौके पर डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि जिस प्रकार का उत्साह व उमंग कार्यकर्ताओं में दिख रहा है उससे यह स्पष्ट होता है कि एक-एक कार्यकर्ता स्वयं को डॉ लंबोदर महतो समझकर अपनी- अपनी सक्रियता आम जनों के बीच बने हुए हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। बैठक में मुमताज अंसारी ,धनेश्वर महतो, दिनेश गुप्ता, चंदन सिन्हा, संटू सिंह, गोपाल महतो, रतन महतो, प्रीति देवी, अनामिका देवी, बीना देवी, सुलेखा देवी, भोला शंकर महतो, रतन महतो, धनु लाल महतो, संतोष महतो, नरेश महतो, रत्नेश मिश्रा, रितेश सिन्हा ,राजू महतो, बृजेश भारती, भद्रु महतो व सिन्हा नायक आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए…
NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

