कार्तिक पूर्णिमा पर गौ सेवा एवं तुला दान का पावन आयोजन…

कार्तिक पूर्णिमा पर गौ सेवा एवं तुला दान का पावन आयोजन…

मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा श्रद्धा, सेवा और संस्कार का संदेश

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक दिव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
“33 कोटि देवी-देवताओं की कृपा बस एक गौ सेवा से” इस संदेश के साथ यह आयोजन श्री झरिया-धनबाद गोशाला, बस्ताकोला में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मंच के सदस्यों एंव स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। पूरे वातावरण में भक्ति, करुणा और सेवा का भाव व्याप्त रहा। इस अवसर पर गौ पूजन एवं तुला दान का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने गौ सेवा हेतु अन्न, चारा एवं अन्य आवश्यक सामग्री का दान कर अपनी आस्था और समर्पण व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संयोजन गौतम अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन मंच के ‘जीव दया – गौ सेवा महाअभियान’ का एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसका उद्देश्य समाज में सेवा, करुणा और संरक्षण की भावना को बढ़ावा देना है।

शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि — “गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और पर्यावरण संरक्षण की प्रतीक हैं। कार्तिक पूर्णिमा जैसे शुभ अवसर पर गौ सेवा न केवल धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि समाज में नैतिक और मानवीय मूल्यों के प्रसार का माध्यम भी है। मंच द्वारा किए जा रहे ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक प्रेरणा के स्रोत बन रहे हैं।”

कार्यक्रम का समापन भक्तिपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे गौ सेवा और जीव दया को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *