चासनाला(DHANBAD):सीटू से संबद्ध बिहार कोलियरी कामगार यूनियन तथा सीपीएम के संयुक्त तत्वाधान में जुझारू दिवंगत नेता कामरेड यमुना सहाय की 18 वां स्मरण दिवस पर चासनाला यूनियन कार्यालय में उन्हें याद किया गया। उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
बीसीकेयू के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुंदर लाल महतो ने श्रद्धांजलि देते कहा कि यमुना सहाय मजदूरों के मसीहा थे ताउम्र मजदूर हित में अपना जीवन समर्पित कर दिया। बीसीकेयू के संस्थापक सदस्य रहे यमुना सहाय कोयला क्षेत्र में आंदोलन को नई दिशा दी और यूनियन को प्रतिष्ठा दिलाई। वे सीपीएम के पूर्व जिला सचिव भी थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी.सी.के.यू. के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुंदरलाल महतो, बी.सी.के.यू. के केंद्रीय सचिव योगेंद्र महतो, कार्तिक ओझा, सी एन घोष, अरुण यादव, जगदीश महतो, राजू ओझा, रज्जाप अंसारी, धनंजय ओझा, भिखारी दास, अजय कुमार महतो, बैजनाथ महतो, सोनू महतो, ऋषि महतो सहित सैकड़ों यूनियन के सदस्य उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

