सिंदरी(SINDRI): सिंदरी 6 अप्रैल भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के 24 में राष्ट्रीय अधिवेशन मदुरै में केरल के पूर्व शिक्षा मंत्री व पूर्व राज्य सभा सदस्य, कामरेड एम. ए. बेबी (मरियम अलेक्जेंडर बेबी) सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव चुने गए।
महासचिव चुने जाने पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के धनबाद जिला सचिव मंडल के सदस्य व सिंदरी बलियापुर लोकल कमेटी के सचिव विकास कुमार ठाकुर, जिला सदस्य रानी मिश्रा, सिंदरी शाखा एक के सचिव गौतम प्रसाद, शाखा दो के सचिव सूर्य कुमार सिंह, शाखा तीन के सचिव राजनारायण तिवारी ने बधाई दी है।
सीपीएम नेता विकास कुमार ठाकुर ने बताया कि कामरेड एम ए बेबी का जन्म केरल राज्य में 5 अप्रैल 1954 को हुआ था। 1986 से 1998 तक वे राज्यसभा के सदस्य रहें। 2006 से 2016 तक वे केरल विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। 2006 से 2011 तक वे केरल के शिक्षा मंत्री रहे।
2012 के 20 वीं राष्ट्रीय अधिवेशन में वे पार्टी के पोलित ब्यौरे के सदस्य चुने गए। वे एसएफआई और डीवाईएफआई के अखिल भारतीय नेतृत्व में भी रहें।
कामरेड एम ए बेबी बहुमुखी प्रतिभा के संपन्न कामरेड हैं।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

