धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 4 अक्टूबर 20 25 को पूर्वाहन 11:30 बजे धनबाद परिषदन के अतिथि गृह के सभागार में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी वेणुगोपाल जी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कांग्रेस जी के निर्देशानुसारधनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में वोट चोर गद्दी छोड़ो हस्ताक्षर अभियान की सफलता को लेकर जिले के प्रखंड/ नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों; प्रमुख कांग्रेस जनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी ने किया। उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनबाद काग्रेस जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि “वोट चोर गद्दी छोड़”हस्ताक्षर अभियान पूरे जिले में चलया जाएगा। यहअभियान जनता के अधिकारों की रक्षा करते हुए वोट चोरी और जन्नादेश की लूट के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने का सशक्त प्रयास है।
लोकतंत्र के मूल्य की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जनता की आवाज को दबाने वाली हर ताकत को लोक शक्ति से जवाब दिया जाएगा।
जनता का वोट ,जनता का हक, कोई छीन नहीं सकता लोकतंत्र पर कठुराघात किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं।
जननायक एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी के इसी संकल्प को और मजबूती देने के लिए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी 15 अक्टूबर तक जिले भर में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। यह राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी की लड़ाई नहीं है. यह कांग्रेस बनाम BJP नहीं है. यह सत्ता और विपक्ष के बीच का भी मसला नहीं है.
असल में यह आपके वजूद का सवाल है. और अब आपके पास कोई चारा नहीं है. आप चुप नहीं रह सकते हैं. क्योंकि आपका वह अधिकार, जो आपको हमारे लोकतंत्र में सबसे ज़्यादा ताक़त देता है – वोट का अधिकार – छीना जा रहा है.
- “एक व्यक्ति, एक वोट” हमारे संविधान की नींव है
- एक साफ़ सुथरी वोटर लिस्ट स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की नींव है
- एक ऐसी मतदाता सूची जिसमें कोई डुप्लिकेट नाम, नकली पते या फर्जी डिटेल ना हों – हर भारतीय का हक है
- चुनाव आयोग से हमारी मांग: डिजिटल वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई जाए जिसका सार्वजनिक ऑडिट हो सके
- यह अभियान BJP, मोदी या राहुल गांधी के बारे में नहीं है – यह इस देश की आत्मा, हमारे लोकतंत्र के लिए है
आप मूकदर्शक नहीं बने रह सकते.
अगर हमारे चुनाव निष्पक्ष नहीं होंगे तो हमारे लोकतंत्र का कुछ भी नहीं बचेगा
कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में कार्यकारी अध्यक्ष सर्वश्री राशिद राजा अंसारी , प्रदेश सचिव शमशेर आलम, प्रदेश डेलिगेट मनोज कुमार यादव ,रवि रंजन सिंह शाहिद कमर जहीर अंसारी श्रीमती दुर्गा दास गोपाल कृष्ण चौधरी ,इम्मतियाज अली, आशीष सिंहा मनोज कुमार हाडी डी एन यादव ईदु अंसारी श्याम कुमार साह, गंगा वाल्मीकि प्रमोद यादव योगेश रजक आनंद मोदक मोहम्मद आरिफ जियाउल हुसैन बिट्टू कुमार सिंह अब्दुल मजीद अंसारी सनी सिंह ललन ठाकुर मोहम्मद आजाद अंसारी मोहम्मद साहिल अनिल कुमार झा हीरा कालिंदी निवारण महतो मोहन कुमार जे एम यादव मधुसूदन सिंह चौधरी शाहितसैकड़ो प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

