झरिया(JHARIA): झरिया विधायक सह कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने शुक्रवार को साउथ झरिया के कोयरीबांध स्थित काली मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिवत पूजा अर्चना कर कोयलांचल वासियों के सुख शांति समृद्धि व कल्याण के लिए कामना की..
मौके पर मंदिर के पुजारी दिलीप रॉय ने विधायक सिंह को मां काली की प्रतिमा और चुनर भेंट कर दिया आशीर्वाद। वही बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं द्वारा पुष्पहार पहनाकर विधायक सिंह को चुनावी मैदान मे दिया जीत का आशीर्वाद..
मौके पर कांग्रेस झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव, रंजीत गुप्ता, झुन्नू गुप्ता, दिलीप दास, दीनानाथ, संजय सिंह, अशोक सिंह, बुधन राय, अशोक सिंह, राहुल सिंह, भोला सिंह, देवेंद्र यादव और विपिन सिंह के अलावे दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

