कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान.. राज्य सरकार द्वारा किए विकास कार्यों से लोगों को कराया अवगत…

कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान.. राज्य सरकार द्वारा किए विकास कार्यों से लोगों को कराया अवगत…

झरिया(JHARIA): झरिया विधायक सह झरिया से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह ने झरिया के जीतपुर धौरा, बस्ताकोला पहाड़ी व बस्ताकोला कोलियरी नं. 7 में जनसंपर्क कर दर्जनों स्थानीय महिला और पुरुषों से संवाद किया।विधायक ने संवाद करते हुए सरकार द्वारा चलाये जाने वाले योजनाओं के बारे में जानकारी ली ..

वही महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के संबंध में विधायक ने जानकारी दी और मंईयां योजना का लाभ प्राप्त होने पर विधायक सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।संबोधन करते हुए विधायक ने जनता से बच्चों के भविष्य के लिए वोट करने की अपील की और झरिया में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया।..

विधायक सिंह ने कहा झरिया के ऐतिहासिक स्थानों का संरक्षण, स्कूल काॅलेज निर्माण और उसका संचालन के साथ-साथ यहाँ संरचनात्मक ढ़ाँचे का विकास कर विकास के नये कीर्तिमान गढ़े जायेंगे। अगली पीढ़ी अपने झरिया को समस्याओं के लिए नहीं बल्कि सुविधा और व्यवस्थाओं के लिए याद रखेगी..

मौके पर अबरार अहमद, सिन्टू, रामकृष्ण पाठक, रामकृष्ण पाठक, कुंदन पासवान, रोहित पंडित, भोला पासवान, रेखा देवी, सबिता देवी, सचिन देवी, इंदर देवी , लालपरी देवी, तेतरी देवी, यशोदा देवी, सोनी देवी, पूजा देवी, मानो देवी, सोनाली देवी, जितेंद्र पासवान, शत्रुघन पासवान, सुरेश भुइया, राधा भईया सहित दर्जनों लोग मौजूद थे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *