झरिया(JHARIA): झरिया के डिगवाडीह गणेश पूजा मैदान स्थित नयन चक्रवर्ती के घर रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह पहुंच हाल-चाल लिया एवं जनसंपर्क के माध्यम से महिलाओं और युवाओं से बातचीत की। साथ ही महिलाओं को रिपोर्ट कार्ड देखकर खुशी जाहिर की। वही राज्य सरकार द्वारा चलाए गए मंईयां सम्मान योजना को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखी..
मौके पर विधायक सिंह ने पानी की समस्या पर लोगों को कहा अगले कुछ महीनों में ही झरिया के हर इलाके में निर्बाध पानी पहुँचेगा। जलापूर्ति योजना का कार्य अपने अंतिम चरण में है। इसपर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की और विधायक जी के प्रति आभार जताया।मौके पर कलाम खान, भैरव चक्रवर्ती, रुमा मुखर्जी, गीता देवी, राखी कुमारी, अंबिका चक्रवर्ती, मोनू, सोनू आदि समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

