झरिया(JHARIA): झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में आयरन लेडी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 40 वीं पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म शताब्दी दिवस झरिया इंदिरा चौक स्थित इंदिरा जी की प्रतिमा पर मलयार्पण एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर गुरुवार को मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झरिया की लोकप्रिय विधायक I.N.D.I.A. गठबंधन से झरिया कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह उपस्थित थी..
मौके पर विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, शक्ति व सबल नेतृत्व की प्रतिक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने अपने कार्यकाल में महिलाओं को समाज में बराबरी का हक और सम्मान के उत्थान के लिए जानी जाती है। परमाणु परीक्षण कर अपनी क्षमता और शक्ति का विश्व पटल में ऐहसास कराया। इनके देश के प्रति समर्पित भावना को देश वासी कभी भुला नहीं सकते। सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे नेता हमारे देश में जन्में ये सारे देश वासियों के लिए सौभाग्य की बात है सरदार पटेल राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहकर पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के साथ कदम से कदम मिलाकर आजादी के पूर्व और आजादी के बाद भी देश को खुशहाल और संपन्न बनाने में जो अग्रणी भूमिका निभाए और पूंजीवाद, गुलामी की मानसिकता से देश को बाहर निकाला। आज पूरा देश सरदार वल्लभभाई पटेल के कार्यों से कृतघ्य है..
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव अशोक वर्णवाल, प्रदेश कांग्रेस विशेष आमंत्रित सदस्य मुख्तार खान, प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अब्दुल करीम अंसारी, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के सचिव पिंटू टुरी, प्रीतम रवानी, भगवान दास, शमशेर आलम,बीरेंद्र गुप्ता,अमर प्रसाद, मणि भूषण तिवारी, हलीम अंसारी, गणेश रजक, कुंदन मोदक, कृष्णा पटेल, खालिद हुसैन, अशोक चंद्रवंशी,निसार अहमद,अर्जुन, सादिक अमीन, मुकेश राणा, राजीव पांडे, शेख सोहराव, बबलू, विश्वकर्मा, रवि सिंह,राकेश मिश्रा, भीम निशाद, प्रीति बर्मा, माधुरी कुमारी, आरती देवी, निभा आदि मौजूद थे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

