धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत की रणनीति बनाने को लेकर गुरुवार को हाउसिंग कॉलोनी जनता मार्केट स्थित कांग्रेस पार्टी की चुनावी कार्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई ..
जिसमें धनबाद विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे उपस्थित हुए और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया.. हालांकि छठ पूजा होने के कारण कांग्रेस नेताओं ने संक्षिप्त चर्चा कर बैठक के बाद क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क बनाने में जुट गए…इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे ने कहा ..इस बार जनता महागंठबंधन के प्रत्याशी को जिताएगी..
NEWS ANP के लिए नरेन के साथ विवेक की रिपोर्ट..

