धनबाद(DHANBAD): धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे ने आज अपना नामांकन दाखिल लिया। नामांकन में हजारो की संख्या में कार्यकर्ता मोटर साइकिल जुलूस के शक्ल में धनबाद समाहरणालय पहुंचे थे। कांग्रेस में इस तरह की भीड़ अभी तक कभी नहीं देखी गई थी। वही रास्ते में कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर उनका जोरदार स्वागत किया….
नामांकन में अजय दुबे के साथ जिला अध्यक्ष संतोष सिंह,रशीद राजा,अभिजीत राज,यूपी से आये कांग्रेस नेता आरसी पांडेय मुख्य रूप से मौजूद थे। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा की सरकार से अब जनता ऊब चुकी है,इसका रिजल्ट इस विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। झारखण्ड में इंडिया गठबंधन का झंडा लहराएगा,क्योकि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हमारी सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई। जिसका फायदा उन गरीबो तक पंहुचा है,जो कभी झारखण्ड की डबल इंजन की सरकार से ये गरीब इन योजनाओ से पिछड़े थे…
NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

