धनबाद(DHANBAD): तोपचांची प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पंचायत अध्ययक्ष तुलसी रजक के नेतृत्व में राम कुंडा पंचायत में वोट चोर गदी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित थे।
अपराहन 3 बजे पूर्वी टुंडी प्रख्ड कांग्रेस कमिटी के अध्ययक्ष योगेश रजक के नेतृतव में वोट चोर गद्दी छोड आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान जनता के अधिकारों की रक्षा करते हुए वोट चोरी और जन्नादेश के लूट के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने का सशक्त प्रयास है।
लोकतंत्र के मूल्य की रक्षा के लिए कांग्रेस संगठन या संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जनता की आवाज को दबाने वाली हर ताकत को शक्ति से जवाब दिया जाएगा।
जनता का वोट जनता का हक कोई छीन नहीं सकता लोकतंत्र पर कठोर अघाट किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है।
जननायक एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इसी संकल्प को मजबूती देने के लिए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी कृत संकल्पित है।
कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में सर्व जिला महासचिव लगनदेव यादव, धनेश्वर ठाकूर, पूर्वी टुंडी के पंचायत अध्यक्ष चांद मुर्मू मंडल अध्यक्ष प्रदीप मुर्मू ,रुपचांद हेंब्रम , मुरली रामदा, प्रमेश्वर हांसदा ,योगेश्वर बासकी ,मोहन दास, निरुमल रक्षित, मोहन दास, शंभू दास, बीलास दास ,किशन दास, देवरंजन दास। तोपचांची प्रखड के रामाकुंडा पंचायत अध्यक्ष तुलसी रजक, छोटन सिंह, संतोष ठाकूर, गुलाम रसूल ,मोईन अंसारी ,ओम प्रकाश मंडल,अशोक ठाकूर, संजीव होर, प्रमानंद सहाय, दुर्योधन तुरी, श्रवण मंडल, रिता देवी,रूपा देवी मोनिका देवी, सहीत सैकडो कांग्रेस कार्यकताओ ने जिलाध्यक्ष संतोष सिंह का स्वागत किया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

