कांग्रेस ने पूर्व PM स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि धूम धाम से मनाई…

कांग्रेस ने पूर्व PM स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि धूम धाम से मनाई…

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 27 5 25 को पूर्वाहन 11:00 बजे जिला कांग्रेस मुख्यालय हाउसिंग कॉलोनी में में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्ष का धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी संतोष कुमार सिंह ने की।
सर्वप्रथम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के तैल्य चित्र पर उपस्थित कांग्रेस जनों द्वारा फूल माला एवं माल्यार्पण कर अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए एक विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर आधुनिक भारत का निर्माण करते हुए कृषि, शिक्षा, चिकित्सा के साथ भारत को मजबूत आर्थिक एवं औद्योगिक विकास किया नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। विचार गोष्ठी को संबोधित करने वाले में सर्वश्री राजेश्वर सिंह यादव सुंदर प्रसाद यादव, नवनीत नीरज ,कुमार गौरव अध्यक्ष युवा कांग्रेस ,बृजनंदन प्रसाद गुड्डू खान ,बबलू दास ,नवीन पासवान ,बंटी दास ,रमेश राय, अरविंद कुमार सैनी, विनोद यादव ,आशीष सिंह महेंद्र पासवान प्रमोद यादव ,बिट्टू सिंह ,सुरेश प्रसाद ,विनोद प्रसाद यादव ,रंजीत महतो, खुर्शीद खान, राजू कालिंदी, हारुन अंसारी, संजय कुमार,मधुसूदन सिंह चौधरी, सहित सैकड़ो कांग्रेस कमी भारी संख्या में उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *