कांग्रेस ने धनबाद के तीन विस में हार की समीक्षा..जिलाध्यक्ष संतोष ने कहा..”परिणाम से हम निराश है हताश नहीं..”

कांग्रेस ने धनबाद के तीन विस में हार की समीक्षा..जिलाध्यक्ष संतोष ने कहा..”परिणाम से हम निराश है हताश नहीं..”

धनबाद(DHANBAD)धनबाद पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज उत्सव विवाह भवन में धनबाद झरीया और बाघमारा विधान सभा का समीक्षा बैठक धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

समीक्षा बैठक मे झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष समीक्षा बैठक के संयोजक श्री शहजादा अनवर, पूर्व विधायक सदस्य राजेंद्र प्रताप देव , बलजीत सिंह बेदी मुख्य रूप से उपस्थित थें। बैठक मे तीनो विधान सभा के धनबाद जिला कांग्रेस ,प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण नगर प्रखंड कांग्रेस सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष शामिल थें संयोजक शहजादा अनवर ने कहा चुनाव मे हम हार की समीक्षा करने आए हैं धनबाद में क्या कमी रह गई थी कि हम चुनाव नही जीत सके हैं ।आगे अपनी गलतीयो को सुधार कर संगठन को मजबूत कर संघर्ष के बल पर कांग्रेस को सशक्त करेंगे। उन्होने कहा धनबाद मे कांग्रेस का मजबूत संगठन होने के बावजूद हम चुनाव हारें हैं हिम्मत नही हारें हैं

धनबाद के सभी नेताओ कार्यकताओ से रायशुमारी किया गया है धनबाद झरिया और बाघमारा में अलग अलग कारण प्रतीत हो रहा है मै अपनी रिपोर्ट झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर साहब को सौंप दुगां। धनबाद कांग्रेस के कार्यकताओ की आवाज को हाईकमान तक पहुंचाने की जिम्मेवारी का निर्वहन करूंगा। संयोजक शाहजादा अनवर ने कहा तीनो विधान सभा के कांग्रेस कार्यकताओ ने हार की वजह बताई है कांग्रेस प्रत्याशी से भी रिपोर्ट लिया गया है तत्पश्चात कार्यकताओ से भी बंद कमरे मे वन टू वन मिलकर समीक्षात्मक बातो को एकत्रित कर प्रतिवेदन सुची ले लिया हूँ।

समिक्षा समिति के सदस्य पूर्व विधायक राजेंद्र प्रताप देव ने कहा चुनाव उम्मीदवार नही कार्यकर्ता हारता है कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर बड़े बड़े पद पर आसीन नेताओ की लिखित प्रतिवेदन शिकायत मिली है जो टिकट के दावेदार थें कांग्रेस के पक्ष में प्रचार प्रसार नही किया है।चुनाव से नदारद थें जल्द हाईकमान को रिपोर्ट दी जाएगी। सदस्य बलजीत सिंह बेदी ने अपने भाषण मे कहा कांग्रेस उम्मीदवारो की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई।

बैठक मे धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा हम हार से निराश जरुर हैं हताश नही हैं जिला कांग्रेस कमिटी ने हार पर अपनी रिपोर्ट समीक्षा समिति के संयोजक शहजादा अनवर सदस्य राजेंद्र प्रताप देव और बलजीत सिंह बेदी को सौंप दिया है। जिसमे तीनो विधान सभा चुनाव में हार के प्रमुख कारण उल्लेखित है।

धन्यवाद ज्ञापन राशिद रजा अंसारी ने किया। बैठक शांती पूर्ण रहा। बैठक में मुख्य रूप मदन महतो शमशेर आलम, रमेश जिंदल रामगोपाल भूवानिया,मनोज यादव नवनीत नीरज कयूम खान दिनेश यादव मनोज सिंह,राजेश्वर यादव,बीके सिंह,योगेन्द्र सिंह योगी शाहिदा कमर सीता राणा इंदल यादव,प्रोफेसर डीके सिंह लक्ष्मण तिवारी सीता राणा जितेश सिंह राजू दास,जहीर अंसारी,कुमार गौरव उर्फ सोनू वकील बाउरी प्रभात सुरोलिया गुड्डू खान प्रीतम रवानी सरफराज आलम इम्तियाज अली पप्पू पांडे बबलू दास खान डेविड सिंह शाहिद कमर दीपक सिंह गोपाल कृष्ण चौधरी रवी चौबे मृत्युंजय सिंह जयप्रकाश चौहान बिजेंद्र पासवान,पप्पू पासवान गौतम पासवान,इम्तियाज अली पिंटू टूरी,डीएन यादव मनोज कुमार हाड़ी, हरिश्चंद्र दुबे,बलराम महतो लालबाबू यादव, बिट्टू सिंह,रामकृपाल गोस्वामी राम बिलास राम,जियाउल हुसैन,अजय सिंह,बिजेंद्र गुप्ता मोहन महतो मनोज घोष धर्मवीर सिंह रमेश राय असद कलिम धनेशवर ठाकुर अनू पासवान सबीर अली , अरविंद सैनी आनंद मोदक

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *