कांग्रेस नेता अशोक सिंह दिल्ली में मिले झारखंड के नए प्रभारी से,दिया झारखंड आने का निमंत्रण…

कांग्रेस नेता अशोक सिंह दिल्ली में मिले झारखंड के नए प्रभारी से,दिया झारखंड आने का निमंत्रण…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला कांग्रेस के वरीय नेता एवं झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह मंगलवार को झारखंड के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी के राजू से दिल्ली में मुलाकात की. यह मुलाकात एआईसीसी कार्यालय में हुई .अशोक सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. अशोक सिंह ने उन्हें झारखंड आने का निमंत्रण भी दिया. नवनियुक्त प्रभारी ने झारखंड में कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी अशोक सिंह से ली. साथ ही साथ धनबाद में कांग्रेस की क्या गतिविधियां हैं, उनमें क्या सुधार की जरूरत है. इस पर भी सुझाव लिए. उन्होंने यह भी पूछा कि धनबाद में कांग्रेस कहां मजबूत है और पार्टी की कमजोरी कहां है.क्या करने से धनबाद में कांग्रेस मजबूत होगी.जमीन पर कैसी योजना तैयार करने की जरूरत होगी,इसकी जानकारी भी अशोक सिंह ने उन्हें दी.

बता दे कि कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी ने नए ढंग से झारखंड में काम करना शुरू किया है. सूचना के अनुसार झारखंड के सभी छोटे-बड़े नेताओं का प्रोफाइल मंगवाया है .झारखंड में कांग्रेस की गतिविधियों को और कैसे तेज किया जा सके, चुनाव के पहले जो वादे किए गए थे, उसे पूरा करने की दिशा में भी काम शुरू हो गया है .झारखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली बुलाए भी गए हैं. के राजू प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं. 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 2019 के बराबर ही 16 सीट जीत पाई.

झारखंड में अभी कांग्रेस कोटे के चार मंत्री हैं. यह बात भी सच है कि झारखंड प्रभारी को बदलकर कांग्रेस आला कमान ने एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है. झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के कार्यों की भी समीक्षा का काम चल रहा है. इस बीच अशोक सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं. वह ऑल इंडिया अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष भी हैं. उनके अनुभव का झारखंड में कांग्रेस को लाभ मिलेगा. संगठन को मजबूती मिलेगी. जिला स्तर ही नहीं बल्कि पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत होगा.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *