कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव मिले CM हेमंत सोरेन से..हटिया विस में मेगा IT पार्क, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और हॉस्पिटल की मांग को लेकर पत्र सौंपा

कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव मिले CM हेमंत सोरेन से..हटिया विस में मेगा IT पार्क, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और हॉस्पिटल की मांग को लेकर पत्र सौंपा

राँची (RANCHI ) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात किया।

श्री शाहदेव ने बताया कि हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलने गये थे। जिसमें हटिया विधानसभा क्षेत्र में मेगा आइटी पार्क की स्थापना, रातु व नगड़ी प्रखंड में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण और राँची सदर अस्पताल की तर्ज पर नगड़ी में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल निर्माण का मांग पत्र सौंपा।श्री शाहदेव ने बताया कि मेगा आइटी पार्क के निर्माण से राज्य के 2 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। रोजगार सृजन के साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।

नगड़ी व रातु प्रखंड में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

NEWS ANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *