कांग्रेस-झामुमो भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को भूल गए: मोहन यादव….

कांग्रेस-झामुमो भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को भूल गए: मोहन यादव….

रांची(RANCHI): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गढ़वा और सिमरिया में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान डॉ. यादव ने एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया और झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चुनाव नहीं है ये एक धर्मयुद्ध है जिसे हमें जीतना है। डॉ. यादव ने झारखण्ड की गढ़वा विधानसभा के रामकंदा में भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के लिए जनता से वोट की अपील की। जनसभा में संबोधन के दौरान उन्होंने झारखंड प्रदेश की जनता से प्रचंड विजय के लिए आह्वान किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, सुशासन और विकास के अखंड कीर्तिमान स्थापित करने के लिए झारखंड का हर नागरिक संकल्पित है..

डबल इंजन की भाजपा सरकार हर वर्ग को कांग्रेस और झामुमो के शोषण और अन्याय से मुक्ति देगी।सीएम डॉ. यादव ने कहा कि , ये चुनाव नहीं धर्म युद्ध है इस धर्मयुद्ध को लड़ना है और जीतना है, उन्होंने कहा कि सनातन के लिए भी यही समय सही समय है, चुनौती का समय है लेकिन सबसे बड़ी चुनौती बांग्लादेशी घुसपैठियों की है जो आपकी जमीनों के आसपास है। मुख्यमंत्री ने कहा इनका समर्थन आखिर कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस इसलिए चुप है ताकी इनको सत्ता मिल जाए..

सीएम ने कहा कि, बांग्लादेशी घुसपैठिये झारखंड की जमीन पर कब्ज़ा करना चाहते है, आपकी बहन बेटियों को उठाकर ले जाना चाहते है उनके साथ दुराचार करना चाहते हैं। ये बांग्लादेशी वहां हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहे हैं। हमारे धर्म स्थानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं ये हमारी चोटी, हमारी बेटी और हमारी पूजा के विरोधी हैं।डॉ. यादव ने कहा कि, कांग्रेस और झामुमो कुर्सी की भूखी हैं, इन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को भुला दिया..

एक ऐसा व्यक्ति जो जीते जी इन्सान से भगवान बन गया, उन्होंने इतना पराक्रम दिखाया कि अंग्रेजों के पैर ढीले पड़ गए। लेकिन आज उनके योगदान को याद करने की जरुरत है, दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस ने कभी उनको याद नहीं किया। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के कारण आज देश बिरसा मुंडा की जयंती गौरव दिवस के रुप में मना रहा है। झारखंड प्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा है। झारखंड प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *