धनबाद (DHANBAD): आज दिनांक 6 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के पुनः नियुक्त अध्यक्ष के धनबाद आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के ओर से भव्य स्वागत किया गया, संतोष कुमार सिंह ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से आगमन के दौरान कुमारडूबी स्टेशन पर सैकड़ो समर्थकों ने स्वागत किया, उसके पश्चात 11:00 बजे धनबाद पहुंचे , जहां पर स्टेशन के 2 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं तथा नेताओं ने अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए पधारे । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल,बाजा, नगाड़ा के साथ जोरदार स्वागत किया, स्टेशन पर महिलाओं के द्वारा पारंपरिक नृत्य का भी आयोजन किया गया ,उसके पश्चात विनोद बिहारी महतो जी की मूर्ति पर जिला अध्यक्ष के द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा भव्य रोड शो करते हुए डीआरएम चौक पहुंचे और वहां पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण किया गया , इसके बाद रणधीर राम चौक तक भव्य रोड शो हुआ और रणधीर वर्मा चौक पर भारी आतिशबाजी हुआ । इसके पश्चात गांधी सेवा सदन में महात्मा गांधी जी को माल्यार्पण करके गांधी सेवा सदन मैं संकल्प सभा का आयोजन किया गया, संकल्प सभा मैं जिला के कोने-कोने से महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी थी, संकल्प सभा में अपना आशीर्वाद देने के लिए कांग्रेस के सैकड़ो सीनियर नेता और वरिष्ठ कांग्रेस जन पधारे थे और जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सभी लोगों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया ।
जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने संकल्प सभा में कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा
धनबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्यार और आशीर्वाद देकर मुझे पुनः जिला अध्यक्ष के पद पर बैठाया है, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो जिम्मेदारी सौंपी है ,मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से तथा धनबाद जिला के एक-एक कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से वादा करता हूं कि आपके प्यार और आशीर्वाद का मैं ऋणी हूं और मेरे जीवन का एक-एक क्षण कांग्रेस की सेवा में समर्पित है ,
कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ नेताओं में मुख्तार खान, मनोज यादव, रामगोपाल भावनिया रमेश जिंदल श्रीमती सीता राणा भोलाराम अशोक कुमार सिंह उर्फ भोंदू रणधीर ठाकुर लगनदेव यादव प्रदीप पांडे ए माधव सिंह विनोद शर्मा रवि चौबे भोलानाथ सिंह राम जी भगत किशोर कुमार इरफान खान चौधरी मोहम्मद कयूम खान सतपाल सिंह ब्रोका, जितेश सिंह अक्षय कुमार प्रसाद जितेंद्र शर्मा रामविलास राम शाहिद कमर वीरेंद्र यादव छोटू सिंह मणि भूषण तिवारी अखिलेश कुमार चौधरी रमेश राय कालीचरण यादव गोपाल कृष्ण चौधरी संतोष चौधरी सरफराज आलम,इम्मतीयाज अली, शशि डीएन यादव, शशी भूषण तिवारी योगेश रजक , गंगा बाल्मिकी, शयाम साव,प्रमोद यादव, मनोज कुमार हाडी, मोहम्मद जुबेर अंसारी उर्फ बाबू सादिक अमीन अशोक दत्ता भोला कुमार हरी किशोर कुमार जावेद खान सत्यदेव सिंह संतोष राजभर मोहम्मद सफरुद्दीन अंसारी पंकज चौधरी मोहम्मद तारिक अनवर अशोक मालाकार हरेंद्र शाही राजाराम यादव नकुल मोदी इलियास अंसारी हिमायू राजा प्रीतम रवानी निवारण महतो प्रवीण चौधरी कालीचरण दास राजेश राम वकील बाउरी रामजी सिंह चंदन मोदक सत्यानंद पांडे गौतम पासवान संतोष मोदक मनोज सिंह दिनेश यादव गंगा वाल्मीकि नौशाद आलम पवन रजक वीरेंद्र पासवान दीपक सिंह पुरेंदु सिंह भगवान दास अजमेरी खातून रजनी देवी जानकी देवी रूबी खातून आशा देवी रिंकू देवी पूनम राय टिंकू चौधरी निशा सिंह सुमंती हंसदा गीता सिंह देवेंद्र दुसाध पप्पू सिंह राजा अंसारी मधुसूदन सिंह चौधरी सहित हजारों कांग्रेस जनउपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

